{"_id":"5e42dc5f8ebc3ee5a16866a4","slug":"new-york-open-divij-sharan-artem-sitak-pair-beats-top-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क ओपनः दिविज शरण पुरूष युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
न्यूयार्क ओपनः दिविज शरण पुरूष युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Wed, 12 Feb 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
दिविज शरण
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिटाक ने न्यूयार्क ओपन 2020 टेनिस प्रतियोगिता के पुरूष युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के आस्टिन क्राजिसेक एवं क्रोएशिया के फ्रैंको स्कुगोर की जोड़ी को शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
युगल में भारत के दूसरे शीर्ष रैंकिंग वाले शरण और सिटाक की जोड़ी ने पहले सेट को संघर्षपूर्ण तरीके से 7-6 से जीतने के बाद दूसरे सेट में 6-3 की आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एक घंटे और 19 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतने के बाद शरण ने कहा, 'जीत के साथ वापसी करना हमेशा अच्छा रहता है। सिटाक और मैं सामंजस्य बैठाने पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि परिणाम आने शुरू हो गए हैं। क्वार्टर फाइनल में कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन