{"_id":"b27799ea-289f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"national-champion-prerna-bhambri-ousted-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चैम्पियन प्रेरणा भांबरी पहले दौर में बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राष्ट्रीय चैम्पियन प्रेरणा भांबरी पहले दौर में बाहर
पुणे/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय चैंपियन प्रेरणा भांबरी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की मिसाकी दोई से 0-6, 2-6 से हारकर एक लाख 25 हजार डालर के संजय काकडे ग्रुप रायल इंडियन ओपन डब्ल्यू टीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बालेवाडी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में प्रेरणा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले सेट में कोई गेम नहीं जीतने के बाद प्रेरणा ने दूसरे सेट में संघर्ष किया लेकिन वह दो ही गेम जीत पाईं। दिल्ली की प्रेरणा को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया था लेकिन वह दूसरी सीड चीनी खिलाडी़ के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं टिक सकीं।
विज्ञापन
दिन के एक अन्य मैच में क्वालीफायर निधि चिलूमूला ने जरूर कुछ बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें तुर्की की सागला बुयुकाके से 2-6,1-6 से हार का सामना करना पडा़। भारतीय खिलाडी़ को मैच में पांच डबल फाल्ट करने का नुकसान उठाना पडा़।
विज्ञापन
रिषिका सुंकारा जापान की वेटरन खिलाडी किमिको दाते क्रूम से 0-6, 3-6 से पराजित हो गयी। इस बीच चौथी सीड चेक गणराज्य की इवा बिरनेरोवा ने आस्ट्रेलिया की स्टीफनी बेंगसन को 6-2, 7-5 से और यूक्रैन की ओल्गा सावचुक ने जापान की कुरमी नारा को 6-2, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।