{"_id":"5d99e0c18ebc3e01740f6c6a","slug":"naomi-osaka-defeated-ashleigh-barty-to-win-china-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन: नाओमी ओसाका और डोमिनिक थीम ने जीता खिताब, बार्टी और सितसिपास हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चीन ओपन: नाओमी ओसाका और डोमिनिक थीम ने जीता खिताब, बार्टी और सितसिपास हारे
Mon, 07 Oct 2019 09:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर चीन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओसाका ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बार्टी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
जापान की दो बार ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका ने 110 मिनट के खेल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए। 21 वर्षीय ओसाका का यह 2019 का तीसरा और करियर का पांचवां खिताब है।
विज्ञापन
वहीं पुरुषों में शीर्ष वरीय डोमिनिक थीम ने पहला सेट गंवाने के बाद आखिरी के दोनों सेटों में ग्रीस के सितसिपास को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर चीन ओपन का खिताब जीत लिया। पांचवीं रैंक के 26 वर्षीय ऑस्ट्रियन खिलाड़ी ने रविवार को ग्रीस के खिलाड़ी को हराकर अपना करियर का 15वां खिताब जीता।
विज्ञापन