{"_id":"5d7c5d2f8ebc3e93d9657f17","slug":"naomi-osaka-changes-coach-for-second-time-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसाका ने साल में दूसरी बार कोच बदला ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ओसाका ने साल में दूसरी बार कोच बदला
Sat, 14 Sep 2019 08:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
- फोटो : social Media
जापानी टेनिस सुपरस्टार नाओमी ओसाका ने घोषणा की कि वह अपने कोच जमेर्न जेनकिन्स के साथ काम नहीं करेंगी। इस तरह उन्होंने इस साल दूसरा कोच बदला। वह इस समय फॉर्म में नहीं हैं और विश्व रैंकिंग में भी नीचे खिसक गई हैं। पैन पैसिफिक ओपन टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर 21 साल की खिलाड़ी ने घोषणा की कि वह अब कोच के साथ काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के बाद जेनकिन्स उनकी टीम से जुड़े थे। ओसाका ने ट्वीट किया, ‘आप सभी को यह बताने के लिए लिख रही हूं कि मैं और जे अब एक साथ काम नहीं करेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उनके (कोच)साथ जो समय बिताया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैंने उनसे कोर्ट के अंदर और बाहर काफी कुछ सीखा लेकिन अब मुझे कोच बदलने का सही समय लग रहा है। सब चीजों के लिए शुक्रिया।’
विज्ञापन