{"_id":"794f9a24-7902-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nalbandian-will-meet-nadal-in-brazil-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील ओपनः फाइनल में नलबैंडियन से भिड़ेंगे नदाल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्राजील ओपनः फाइनल में नलबैंडियन से भिड़ेंगे नदाल
साओ पाउलो/खेल डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं जहां खिताब के लिए उनकी भिड़ंत अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगी। टॉप सीड नदाल ने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के मार्टिन अलुंद को 6-3, 6-7, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में गैर वरीय नलबैंडियन ने इटली के सिमोन बोलेली को 6-3, 7-5 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। गौरतलब है कि चोट के कारण सात महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद नदाल ने हाल में चिली ओपन से मैदान पर वापसी की थी जहां उन्हें डबल्स और सिंगल्स दोनों के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन