{"_id":"b8ddab80-75c0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nadal-wins-doubles-debut-at-brazil-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील ओपन में नदाल का विजयी आगाज ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्राजील ओपन में नदाल का विजयी आगाज
साओ पाउलो/एजेंसी
Updated Wed, 13 Feb 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
विश्व में पांचवें नंबर के खिलाडी़ स्पेन के राफेल नदाल ने अर्जेंटीना के अपने जोडी़दार डेविड नैलबैंडियन के साथ मिलकर ब्राजील ओपन में विजयी आगाज किया।
विज्ञापन
घुटने के चोट के कारण सात माह तक कोर्ट से दूर रहने के बाद नदाल ने मंगलवार को ब्राजील ओपन के पुरुष युगल मुकाबले के पहले दौर में डेविड के साथ मिलकर स्पेन के पाबियो अंदाजुर और गुइलेरमो गार्शिया लोपेज की जोडी को 6-3, 3-6, 11-9 से हरा दी। यह मैच 79 मिनट तक चला।
विज्ञापन
चोट से उबरने के बाद नदाल ने चीली ओपन में जीत के साथ टेनिस कोर्ट में वापसी की थी। लेकिन उनको फाइनल मैच में हार का सामना करना पडा़ था। ब्राजील ओपन के पुरुष एकल स्पर्धा में उनको शीर्ष वरीयता दी गई है। गुरुवार से उनके एकल स्पर्धा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन