फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal was pulled out from mixed double tournament by nick kirgios

नदाल, शारापोवा हुए उलटफेर का शिकार

Wed, 02 Jul 2014 11:27 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Wed, 02 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
nadal was pulled out from mixed double tournament by nick kirgios

साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीतने वाली रूस की मारिया शारापोवा और वर्ल्ड नंबर वन राफेल नदाल यहां चल रहे विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन


पांचवीं सीड रूसी खिलाड़ी को महिला सिंगल्स के इस कांटेदार मुकाबले में जर्मनी की एंजलिका क्रेबर ने 7-6, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं वर्ल्ड नंबर 144 ऑस्ट्रेलियन किशोरवय निक किर्गिओस ने नदाल को 7-6, 5-7, 7-6, 6-3 से चौंकाया।
विज्ञापन


चौथी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के 23वीं सीड खिलाड़ी टॉमी रोब्रेडो को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। उनके हमवतन खिलाड़ी स्टेनिस्लास वावरिंका ने भी स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 7-6, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिएंडर पेस मिश्रित युगल से बाहर

nadal was pulled out from mixed double tournament by nick kirgios

भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की चौथी सीड जोड़ी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में सोमवार को उलटफेर का शिकार होकर मिश्रित युगल से बाहर हो गई।

पेस और ब्लैक को अमेरिका के एरिक बुटारेक और हंगरी की तिमिया बाबोस ने दूसरे दौर में एक घंटे 16 मिनट में 1-6, 6-2, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed