{"_id":"68baa9c6-c6df-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"nadal-tsonga-li-ni-move-to-next-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल ने रोलां गैरो में 8 साल में पहली बार गंवाया एक सेट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल ने रोलां गैरो में 8 साल में पहली बार गंवाया एक सेट
पेरिस
Updated Mon, 27 May 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का दूसरा दिन सभी सीडेड खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा और सोमवार को कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
पुरुषों में 7 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल, फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा, महिलाओं में पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन चीन की ली ना, चौथी सीड अग्निस्जका रद्वांस्का और 15वीं सीड इटली की रोबर्टा विंसी, अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और वानिया किंग ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम में जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
पुरुषों में नदाल ने जर्मनी के डेनियल ब्रांड्स को 4-6, 7-6, 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। स्पेनिश स्टार रोलां गैरो की लाल सतह पर आठ सालों में पहली बार कोई सेट गंवाया है। दूसरे सेट में भी 3-0 से पिछड़ने के बाद वापसी के लिए नदाल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां नदाल 59वें वरीय ब्रांड्स को मात देने में कामयाब रहे। इसके बाद नदाल ने अगला दो सेट जीत मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
वहीं, छठवें सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने स्लोवेनिया के अलजाज बेदेने को 6-2, 6-2, 6-3 से हराया।
महिलाओं में 2011 चैंपियन ली ना ने पहले राउंड में अनाबेल मेदिना गारिगुस को 6-3, 6-4 से मात दी। वहीं, अमेरिका की बेथानी ने स्पेन के लाउर्डेस डोमिनगुएज लिनो को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी जबकि वानिया ने रोमानिया की एलेक्जेंडर कादांतू को 7-6, 6-1 से हराया
पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का ने इस्राइल की सहर पीर को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराया जबकि 15वीं सीड इटली की रोबर्टा विंसी ने फ्रांस की स्टीफनी फोर्तेज गाकोन को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी।