{"_id":"f471389c-80ec-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"nadal-reached-in-second-round-of-mexican-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिकन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे नदाल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मेक्सिकन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे नदाल
मेक्सिको सिटी/एजेंसी
Updated Wed, 27 Feb 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ने अर्जेंटीना के डिएगो स्कवार्शमैन को 6-2, 6-2 से हराकर मेक्सिकन ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली। घुटने की चोट के कारण सात महीने बाद कोर्ट में वापसी कर रहे नदाल ने करीब एक घंटे तक चले इस मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन
स्पेन के ही डेविड फेरर और उनके हमवतन तीसरी सीड निकोलस अलमार्गो भी आगे बढ़े। फेरर ने एंटोनियो वेक को जबकि निकोलस ने मेक्सिको के सेसर रैमिरेज को 6-0, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। महिलाओं में टॉप सीड और गत विजेता इटली की सारा इरानी ने रोमानिया की एलेक्जेंडरा सडांटू को 6-3, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन