{"_id":"af4f3f50-768a-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nadal-out-of-brazil-open-doubles-over-knee-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल नहीं खेलेंगे ब्राजील ओपन के युगल मुकाबले ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल नहीं खेलेंगे ब्राजील ओपन के युगल मुकाबले
साओ पाउलो/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में पांचवे नंबर के खिलाडी़ स्पेन के राफेल नडाल ने ब्राजील ओपन के युगल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि घुटने की चोट से उबरने के बाद नदाल ने एहतियात के तौर पर युगल मुकाबले में न खेलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
खेल आयोजकों के अनुसार, नदाल विश्व में 140वें नंबर के ब्राजील के जायो सूजा के खिलाफ एकल मुकाबले में उतरने के इच्छुक हैं। हालांकि उन्होंने घुटने की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए युगल मुकाबले में न खेलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नदाल और अर्जेंटीना के डेविड नैलबैंडियन को अर्जेंटिना के होराशियो जेबालोस और ऑस्ट्रिया के ओलीवर खिलाफ युगल मुकाबले के दूसरे दौर का मैच बुधवार को खेलना था। इससे पूर्व पहले दौर में नैलबैंडियन के साथ मिलकर नदाल ने पाबियो अंदाजुर और गुइलेरमो गार्शिया लोपेज की जोडी को हराया था।
विज्ञापन