{"_id":"084b8d88-4c6b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nadal-nervous-about-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापसी को लेकर नर्वस हैं नदाल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वापसी को लेकर नर्वस हैं नदाल
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल लंबे अर्से बाद कोर्ट में वापसी को लेकर काफी असहज महसूस कर रहे हैं। हालांकि उनका मानना है कि वह जल्द ही अपनी फार्म पा लेंगे। नदाल ने कहा, ‘मुझे वापसी को लेकर मन में काफी संदेह है।
विज्ञापन
यह सामान्य भी है क्योंकि मैं लंबे अर्से के बाद कोर्ट में वापसी कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मेरा घुटना फिलहाल किस तरह से काम कर पाएगा लेकिन मुझे अपने डाक्टरों पर पूरा विश्वास है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ 26 वर्षीय नदाल चोट के बाद अबुधाबी में 27 दिसंबर को एक प्रदर्शनी मैच से कोर्ट में वापसी करेंगे।
विज्ञापन