फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Nadal gets emotional after US Open win over Medvedev

फफक-फफक के रोने लगे थे राफेल नडाल, आंखों में आंसू देख पूरी दुनिया हुई भावुक

Mon, 09 Sep 2019 08:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 09 Sep 2019 08:33 PM IST
सार

  • 04: बार जीता है यूएस ओपन खिताब राफेल ने, ओपन युग में पांच खिताब जीतने वाले फेडरर, जिम्मी कोनोर्स और पीट संप्रास से भी एक कदम पीछे
  • 07: वां फाइनल जीता है गैर क्लेकोर्ट सतह पर नडाल ने अपने 15 फाइनल में से
  • 11: मैचों से जारी है नडाल की जीत का सिलसिला, रोजर्स फाइनल में भी मेदवेदेव को हराया था
  • 27-1: का जीत-हार का रिकॉर्ड हो गया है पिछले पांच टूर्नामेंटों में उनका जिनमें रोम, रोलां गैरो, मांट्रियल और अब न्यूयॉर्क  में उन्होंने खिताब जीते हैं
  • आंद्रे अगासी के अलावा नडाल ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने करिअर ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल स्वर्ण जीता है। नडाल ने 2008 में बीजिंग में ओलंपिक स्वर्ण जीता था

विज्ञापन
Nadal gets emotional after US Open win over Medvedev
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरस्कार समारोह में नडाल के 19 ग्रैंडस्लैम जीत के सफर की फुटेज बिग स्क्रीन पर दिखाई जा रही थी। उसे एकटक निहार रहे राफेल एकदम भावुक हो गए। एकबारगी ऊपर की ओर देखा और फिर आंखों से आंसू बह निकले। शायद इन कामयाबियों के सफर के दौरान कभी करियर के लिए खतरा बनी घुटने की चोट, टखने की सर्जरी और तमाम चुनौतियां उनके दिलोदिमाग पर छा गई। लगभग पांच घंटे चले मुकाबले के बाद उन्होंने माना कि उनके टेनिस करियर के सबसे जज्बाती दिनों में से एक था।

विज्ञापन


विज्ञापन

तब लगा था राफा का करियर खत्म  

घुटने और कलाई की चोट के कारण राफेल नौ बार ग्रैंडस्लैम नहीं खेल सके थे। वह 2015 और 2016 में ग्रैंडस्लैम फाइनल नहीं खेल सके थे तो लोगों को लगा कि अब उनका करिअर खत्म हो चुका है। इसके बाद वह 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे हालांकि फेडरर से हार गए। लेकिन जून में फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर वापसी की। पिछले साल वह तमाम चोटों से परेशान रहे। टखने की सर्जरी के बाद उन्होंने हार्डकोर्ट के 12 में से 12 टूर्नामेंट में या तो नाम वापस ले लिया या रिटायर्ड होना पड़ा। इंडियन वेल्स और मियामी में कूल्हे की चोट नहीं खेले।

4 घंटे 50 मिनट चला मैच

पांच सेटों का यह मैराथन मुकाबला चार घंटे 50 मिनट तक चला। यूएस ओपन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बनने से बस चार मिनट से चूक गया। रिकॉर्ड 4 घंटे 54 मिनट का है जब 1988 में मेट्स विलैंडर ने इवान लेंडल को हराया था। इसके अलावा 2012 में एंडी मरे ने नोवाक जोकोविच को इतने ही समय में हराया था।

इस मैराथन मुकाबले के बाद नडाल ने कहा कि, 'निश्चित तौर पर मैं सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतना चाहता हूं लेकिन नहीं भी जीतूंगा तो भी चैन की नींद सो सकूंगा। आप हर समय यह सोचकर तो नहीं रह सकते कि आपके पड़ोसी के पास आपसे बेहतर क्या है। आपको तो उससे खुश रहना पड़ता है जो आपके पास है।'

विज्ञापन

कब-कब जीते यूएस ओपन खिताब

वर्ष प्रतिद्वंद्वी स्कोर
2010 जोकोविच 6-4, 5-7, 6-4, 6-2
2013 जोकोविच 6-2, 3-6, 6-4, 6-1
2017 एंडरसन 6-3, 6-3, 6-4
2019 मेदवेदेव 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4

राफेल नडाल के 19 ग्रैंडस्लैम खिताब

फ्रेंच ओपन: 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019
यूएस ओपन: 2010, 2013, 2017, 2019
विंबलडन: 2008, 2010
ऑस्ट्रेलियन ओपन: 2009

पांच सर्वाधिक एकल ग्रैंडस्लैम खिताब विजेता

नाम ऑस्ट्रेलियन फ्रेंच विंबलडन यूएस ओपन कुल
रोजर फेडरर 06 01 08 05 20
राफेल नडाल 01 12 02 04 19
नोवाक जोकोविच 07 01 05 03 16
पीट संप्रास 02 00 07 05 14
राय एमरसन 06 02 02 02 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed