फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal denied comeback title after zeballos causes upset on the clay in chile

उलटफेर के शिकार हुए नडाल, फाइनल में हारे

Mon, 11 Feb 2013 03:35 PM IST
वीनावीना डेल मार/एजेंसी
वीनावीना डेल मार/एजेंसी Updated Mon, 11 Feb 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
nadal denied comeback title after zeballos causes upset on the clay in chile

सात महीने बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे दुनिया विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को चिली ओपन के एकल और युगल दोनों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज और यहां शीर्ष वरीय नडाल को दुनिया के 73वें नंबर के खिलाडी अर्जेंटीना के होराशिओ जेबालोस ने लगभग तीन घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर किया और करियर का पहला खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


11 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता नडाल को एकल के साथ-साथ युगल के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा। नडाल और जुआन मोनाको को खिताबी मुकाबले में इटली के पाओलो लोरेंजी और पोतितो स्तारेस की जोडी ने 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं घुटने की चोट के कारण सात महीने तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे 26 वर्षीय नडाल ने पहला सेट टाईब्रेक में जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उन पर थकान का असर साफ दिखाई दिया और वह अगले दोनों सेट हारकर खिताब जीतने से वंचित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed