फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal crosses off australian open as illness is added to injury

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे नडाल

Sat, 29 Dec 2012 03:10 PM IST
मेड्रिड/एजेंसी
मेड्रिड/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 03:10 PM IST
विज्ञापन
nadal crosses off australian open as illness is added to injury

फ्रेंच ओपन चैंपियन और दुनिया के नंबर चार खिलाडी़ स्पेन के राफेल नडाल पेट में वायरस के संक्रमण के कारण अगले महीने होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए हैं। 11 ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल घुटने की चोट के कारण लंबे समय से टेनिस कोर्ट से बाहर हैं लेकिन पेट में वायरस के संक्रमण के कारण उनके जल्दी ठीक होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मेरा घुटना अब पहले से ठीक है और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया भी ठीक चल रही है लेकिन वायरल संक्रमण के कारण मैं कोर्ट पर अभ्यास नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ-साथ कतर ओपन से भी नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे बडे़ खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं आस्ट्रेलियन ओपन और कतर ओपन में नहीं खेल पाऊंगा।
विज्ञापन


घुटने की चोट के कारण पिछले छह महीने से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहे नडाल का अबु धाबी में एक प्रदर्शनी मैच से कोर्ट पर वापसी करने का कार्यक्रम था। नडाल ने 2010 और 2011 में यह खिताब जीता था लेकिन वह वायरस संक्रमण के कारण इस टूर्नामेंट से पहले ही हट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्ड सात बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले 26 वर्षीय नडाल ने जून के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। तब उन्हें विंबलडन के दूसरे ही दौर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पडा़ था। इसके बाद वह लंदन ओलंपिक में अपने खिताब का बचाव करने भी नहीं उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed