फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal and murray in last 8 at madrid open

फेडरर मैड्रिड मास्टर्स से बाहर, नदाल और मरे अगले राउंड में

Fri, 10 May 2013 09:28 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
मैड्रिड/एजेंसी Updated Fri, 10 May 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
nadal and murray in last 8 at madrid open

स्पेन के राफेल नदाल और ब्रिटेन के एंडी मरे मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली है।

विज्ञापन


जबकि दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन रोजर फेडरर को टूर्नामेंट के तीसरे ही दौर में जापान के केई निशिकोरी के हाथों 4-6, 6-1, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि पांचवीं सीड नदाल ने रूस के मिखाइल यूझनी को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे, चौथी सीड डेविड फेरर, छठी सीड चेक गणराज्य के टामस बर्डिच, सातवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा और 15वीं सीड स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


मरे ने जाइल्स सिमोन को 2-6, 6-4, 7-6 से हराया। अब उनका समाना छठीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच से होगा। महिलाओं में दुनिया की नंबर वन सेरेना विलियम्स ने 13वीं सीड मारिया किरिलेंको को 6-3, 6-1 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed