फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal and djokovic in semi-final of monte carlo masters

नदाल, जोकोविच सेमीफाइनल में

Sat, 20 Apr 2013 05:47 PM IST
मोनाको/एजेंसी
मोनाको/एजेंसी Updated Sat, 20 Apr 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
nadal and djokovic in semi-final of monte carlo masters

आठ बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल और दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने-अपने मुकाबले जीतकर मोंटे कार्लो मास्टर्स के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


नदाल ने बुल्गारिया के ग्रिगेर दिमित्रोव को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला फ्रांस के विल्फ्रेड सोंगा से होगा, जिन्होंने स्टानलिस वावरिंका को 2-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, सर्बियाई स्टार जोकोविच ने फिनलैंड के जार्को निमिनेन को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में अब उनका मुकाबला इटली के फाबियो फेगनिनी से होगा, जिन्होंने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 7-6, 6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed