{"_id":"3fc6e2328b2c05a8b31abcd10e1ab064","slug":"nadal-and-azarenka-wins-in-cincinnati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजारेंका ने तोड़ा सेरेना का सपना, नदाल चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अजारेंका ने तोड़ा सेरेना का सपना, नदाल चैंपियन
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनसिनाटी में दुनिया की दो शीर्ष महिला खिलाड़ियों के बीच हुई खिताबी जंग में बाजी नंबर दो खिलाड़ी के हाथ लगी। जबकि पुरुष वर्ग का खिताब पूर्व नंबर वन स्पेन के राफेल नदाल ने जीता।
विज्ञापन
दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स का पहली बार सिनसिनाटी ओपन चैंपियन बनने का सपना उस समय टूट गया, जब उन्हें दूसरे नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने हरा दिया।
विज्ञापन
वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त अजारेंका ने शीर्ष वरीय सेरेना को 2-6, 6-2, 7-6 से हराकर वर्ष का अपना तीसरा खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
दो घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच जोरदार जंग देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में अजारेंका ने टाईब्रेक 8-6 से जीतने के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया। यह अजारेंका का इस साल तीसरा और करियर का 17वां खिताब है।
सेरेना ने अब तक 54 खिताब जीते हैं जिनमें 16 ग्रैंड स्लैम शामिल हैं। सेरेना इस सत्र में 10वीं बार फाइनल में पहुंची थी जिनमें दूसरी बार उन्हें हार मिली है।
नदाल ने पहली बार जीता सिनसिनाटी ओपन
स्पेन के राफेल नदाल ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पुरुष एकल के फाइनल में अमेरिका के जॉन आइजनर को हराते हुए पहली बार सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीत लिया है।
फाइनल मुकाबला नदाल ने 7-6 (8), 7-6 (3) से जीता।
इस कोर्ट पर नदाल की यह लगातार 15वीं जीत है। मॉन्ट्रियल के बाद नदाल की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है। नदाल के करियर का 59वां खिताब है। इस जीत के बाद वह एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।