फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal abdominal infection dream of comeback broken

नडाल के पेट में इंफेक्शन, 'कमबैक' का सपना टूटा

Wed, 26 Dec 2012 03:31 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
मैड्रिड/एजेंसी Updated Wed, 26 Dec 2012 03:31 PM IST
विज्ञापन
nadal abdominal infection dream of comeback broken

टेनिस स्टार राफेल नडाल के चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद कोर्ट में वापसी का इंतजार कर रहे नडाल के पेट में इंफेक्शन के कारण उनका 'कमबैक' का सपना टूट गया है। इससे पहले घुटने की चोट के कारण नडाल सात महीने से कोर्ट से दूर हैं।

विज्ञापन


नडाल को 27 दिसंबर को अबु धाबी में एक प्रदर्शनी मैच में खेलना था। नडाल ने फेसबुक पर कमेंट किया कि उनके पेट में इंफेक्शन है और डॉक्टर ने उन्हें मैच में नहीं खेलने की सलाह दी है। नडाल ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं इस बात से बेहद निराश हूं कि मैं अबुधाबी में नहीं खेल पाऊंगा। मैं अबुधाबी में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन डाक्टरों ने सलाह दी है कि पेट में संक्रमण के कारण मुझे आराम करने की सख्त जरूरत है।' नडाल ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मेरे इस मैच का हिस्सा नहीं बनने से प्रशंसकों को काफी निराशा होगी, लेकिन फिलहाल मैं खेलने में असमर्थ हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed