{"_id":"d39d9346-c3a8-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"murray-pulls-out-of-french-open-with-back-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ की चोट से परेशान मरे ने फ्रेंच ओपन से लिया नाम वापस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पीठ की चोट से परेशान मरे ने फ्रेंच ओपन से लिया नाम वापस
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठ की चोट के कारण दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाडी ब्रिटेन के एंडी मरे ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
26 साल के मरे अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं। उनकी चोट पिछले हफ्ते रोम मास्टर्स टूर्नामेंट में गहरा गई थी और उन्हें अपने 26वें जन्मदिन पर दूसरे दौर का मैच बीच में ही छोडना पड़ा था। मरे ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा, 'मेरे लिए यह वाकई में काफी मुश्किल भरा फैसला था। मुझे पेरिस में खेलना पसंद है लेकिन चिकित्सीय सलाह लेने के बाद मुझे लगा कि मैं खेलने के लिए अभी फिट नहीं हूं।'
विज्ञापन
साथ ही इस शीर्ष ब्रिटिश खिलाडी ने फ्रेंच ओपन से हटने के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों से माफी मांगी और उनका समर्थन करने के लिए प्रसंशकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटना होगा।
विज्ञापन
मरे के पास 10 जून से होने वाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट क्वींस क्लब के लिए फिट होने में एक पखवाडे़ से कुछ अधिक का समय रह गया है जहां उन्हें शीर्ष वरीयता दी गई है। यह टूर्नामेंट वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन से पहले अभ्यास टूर्नामेंट हैं।
पेरिस की लाल बजरी पर होने वाला फ्रेंच ओपन अगले हफ्ते (26 मई) रौला गैरो में शुरू हो रहा है। वर्ष 2007 में कलाई की चोट के कारण विंबलडन से हटने के बाद यह पहला ग्रैंड स्लैम है जिसमें मरे नहीं खेल पाएंगे। मरे पिछले एक साल से नायाब फार्म में हैं और वह पिछले तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।