मरे के दमखम से 5 साल बाद वर्ल्ड ग्रुप में पहुंचा ब्रिटेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नंबर वन खिलाड़ी एंड मरे के दमदार खेल के दम पर ब्रिटेन 2008 के बाद पहली बार डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में प्रवेश कर गया है।
दुनिया के तीसरे नंबर के मरे ने उमाग में रविवार को क्रोएशिया के इवान डोडिग को लगातार सेटों में हराकर ब्रिटेन को डेविस कप के विश्व ग्रुप में लौटा दिया।
दो सालों में पहली बार डेविस कप में अपने देश के लिए खेलने उतरे मरे ने 35वें नंबर के डोडिग को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर ब्रिटेन को 3-1 की अपराजेय बढ़त दिलाई और उसे पांच साल के अंतराल के बाद विश्व ग्रुप में जगह दिला दी।
26 साल के विंबल्डन चैंपियन मरे ने 16 वर्षीय बोर्ना कोरिच को शुक्रवार को हराया था और फिर कोलिन फ्लेमिंग के साथ शनिवार को युगल मैच जीता था।
इसके बाद अंतिम रबर मुकाबले में डेन इवांस ने ब्रिटेन की जीत का स्कोर और बेहतर करते हुए 4-1 कर दिया।
इस बीच यूएस ओपन चैंपियन राफेल नदाल की वापसी से उत्साहित स्पेन ने उक्रेन के खिलाफ 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर विश्व ग्रुप में अपना स्थान बरकरार रखा।
स्विट्जरलैंड और हॉलैंड ने भी प्लेऑफ में क्रमश: इक्वाडोर और ऑस्ट्रिया को हराया।