{"_id":"dc699104-994c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"murray-ferrer-advance-to-sony-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरे और फेरर में होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मरे और फेरर में होगी खिताबी जंग
मियामी/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के स्टार और तीसरी सीड एंडी मरे मियामी मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए। शुक्रवार को देर रात सेमीफाइनल मुकाबले में मरे ने आठवीं सीड फ्रांस के रिचार्ड गैस्क्वेट को 6-7, 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल में मरे का मुकाबला डेविड फेरर से होगा। फेरर ने दूसरे सेमीफाइनल में टॉमी हास को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर खिताबी भिड़ंत के लिए जगह बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले जीतने के लिए मरे को केवल पहले सेट में काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले सेट में 5-4 से पिछड़ने के बाद मरे ने वापसी की और इसे टाई-ब्रेकर तक ले गए। हालांकि उन्हें पहला सेट गंवाना पड़ा। लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में मरे ने रिचर्ड को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया। मरे मियामी मास्टर्स के फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचे हैं।
विज्ञापन