{"_id":"5d4afb208ebc3e6d046f8782","slug":"montreal-tennis-tournament-2019-australian-player-nick-kyrgios-lost-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक किर्गियोस मॉन्ट्रियल मास्टर्स के पहले ही दौर में हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
निक किर्गियोस मॉन्ट्रियल मास्टर्स के पहले ही दौर में हारे
Wed, 07 Aug 2019 09:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के टेनिस प्लेयर निक किर्गियोस एटीपी मॉन्ट्रियल मास्टर्स के पहले दौर में ब्रिटेन के काइल एडमंड से 3-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गए। दो दिन पहले वॉशिंगटन में एटीपी 500 सीरीज खिताब जीतने वाले किर्गियोस उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।
विज्ञापन
अन्य मैचों में तीसरी वरीयता प्राप्त और 2017 के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के कैमरून नौरी को 7-6, 6-4 से हराया। ब्रिटेन के डेनियल इवांस ने एलेक्स डि मिनाउर को 6-4, 7-6 से मात दी। वहीं, 12वीं वरीयता प्राप्त जॉन इस्नर ने जॉर्डन थॉम्पसन को 3-6, 6-3, 7-6 से हराया। वह पहला सेट हार गए लेकिन अगले दोनों सेट जीतकर इस्नर ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन