{"_id":"643c207bd50c2d1dbd077b05","slug":"monte-carlo-masters-andre-rublev-reaches-the-final-for-the-second-time-in-a-row-will-face-dan-holger-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Monte Carlo Masters: रूबलेव लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे, डेन होल्गर से होगा मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Monte Carlo Masters: रूबलेव लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे, डेन होल्गर से होगा मुकाबला
Sun, 16 Apr 2023 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:51 PM IST
सार
रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उनकी खिताबी टक्कर छठवीं वरीयता के डेन होल्गर रुने से होगी।
विज्ञापन
andre rublev
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवीं वरीय रूस के आंद्रे रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने बारिश से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता के अमेरिकी टेलर फिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराया। दो साल पहले फाइनल में हारने वाले अपने 13वें खिताब के लिए उतरेंगे। उनकी खिताबी टक्कर छठवीं वरीयता के डेन होल्गर रुने से होगी।
रुने ने अन्य मैच में इटली के जैनिक सिनर को 1-6, 7-5, 7-5 से हराया। लगातार तीसरी बार मास्टर्स सेमीफाइनल में खेल रहे इक्कीस साल के सिनर ने दो बार सर्विस ब्रेक कर पहला सेट जीत लिया था। दूसरे सेट में जब रुने 3-0 से बढ़त पर थे तो बारिश ने बाधा डाली। सिनर ने बाद में टक्कर दी लेकिन रुने ने यह सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट की ओर मोड़ दिया।
तीसरे सेट में कड़ी टक्कर हुई लेकिन सिनर का शॉट नेट में उलझते के साथ रुने ने जीत का जश्न शुरू कर दिया। रूबलेव से उनकी कॅरिअर में तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों 1-1 मुकाबला जीतने में सफल रहे। रुने अपने कॅरिअर का चौथा खिताब जीतने उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल पेरिस मास्टर्स भी जीता था।