{"_id":"578a26f34f1c1bb17b13e739","slug":"milos-raonic-simona-halep-pull-out-of-rio-olympics-over-zika-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीका वायरस बन रहा मुसीबत, रियो ओलंपिक से हटे 2 और बड़े सितारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जीका वायरस बन रहा मुसीबत, रियो ओलंपिक से हटे 2 और बड़े सितारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में फैले जीका वायरस रियो ओलंपिक के आयोजकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, अब 2 और खिलाड़ियों ने इस खेल से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
इस साल विंबलडन के उपविजेता मिलोस राओनिक और दुनिया के पांचवें नंबर की महिला खिलाड़ी सिमोना हालेप ने जीका वायरस के खतरे को देखते हुए रियो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी 25 वर्षीय राओनिक और हालेप ने इस बाबत घोषणा अपने फेसबुक एकाउंट पर की है। हालांकि रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने रियो में खेलने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
कनाडा के इस खिलाड़ी ने लिखा, "मैं बड़े दुख से बता रहा हूं कि मैं रियो 2016 ओलंपिक खेलों में भागीदारी से हटने की घोषणा कर रहा हूं।" वहीं, हालेप ने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि मैं रियो गेम्स में भाग नहीं लूंगी। मेरे फैसले का कारण जीका वायरस से संबंधित स्वास्थ्य खतरा है।"
इन दोनों से पहले अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जान इसनर, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक और निक किर्गियोस के साथ स्पेनिश दिग्गज फेलिसियानो लोपेज भी विभिन्न कारणों का हवाला देकर पहले ही ओलंपिक से बाहर हो चुके हैं।
पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन इटली की फ्रानसेस्का शियावोन, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मारिया शारापोवा और विक्टोरिया अजारेंका भी ओलंपिक में खेलती नजर नहीं आएंगी।