{"_id":"5abcfcf24f1c1bd5618b456b","slug":"miami-open-danielle-collins-beats-venus-williams-in-knocked-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार की चैंपियन वीनस हुईं बड़े उलटफेर का शिकार, कोलिंस ने किया टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
तीन बार की चैंपियन वीनस हुईं बड़े उलटफेर का शिकार, कोलिंस ने किया टूर्नामेंट से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
डेनिएल कोलिंस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार की चैंपियन वीनस विलियम्स मियामी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 93वें नंबर की खिलाड़ी डेनिएल कोलिंस के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी वीनस को क्वालिफायर कोलिंस के हाथों 2-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही अमेरिका की 24 वर्षीय कोलिंस ने 37 वर्षीय हमवतन दिग्गज खिलाड़ी वीनस को एक घंटे 29 मिनट में पराजित कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दूसरी बार प्रोफेशनल सत्र में खेल रही कोलिंस ने पहली बार शीर्ष दस में शुमार किसी खिलाड़ी को मात दी।
अब से फ्रेंच ओपन चैंपियन से सामना
इंडियन वेल्स के अंतिम 16 तक का सफर तय करने वाली कोलिंस का अब सेमीफाइनल में सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना अस्तापेंकों से होगा। बीस वर्षीय लातवियाई खिलाड़ी अस्तापेंकों ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 7-6 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में क्विटोरिया अजारेंका की भिड़ंत सलोएने स्टीफंस से होगी।

डेनिएल कोलिंस जीत के बाद बोलीं, 'मैंने पहली बार वीनस को लॉकर रूम में देखा और खुशी से चिल्ला उठी। वे मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। सभी अमेरिकी युवा लड़कियां वीनस और सेरेना का खेल देखकर बड़ी हुई हैं। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। उनके खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा है।'