{"_id":"c0e7520ff0cb295c9f2d01eb58ba8bb7","slug":"marin-cilic-clinch-us-open-after-doping-ban-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के अंदर ही धोया दाग, सिलिच ने जीता ग्रैंड स्लैम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एक साल के अंदर ही धोया दाग, सिलिच ने जीता ग्रैंड स्लैम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण प्रतिबंधित किए गए मारिन सिलिच ने शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन पर कब्जा जमा लिया है।
प्रतिबंध का दंश झेलने के बाद इस क्रोएशियाई खिलाड़ी ने साल के अंतिम और चौथे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में जापान के केई निशिमोरी को हराकर पहली बार किसी बड़े खिताब पर कब्जा जमाया।
यह मुकाबला इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। सिलिच ने एकतरफा मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
25 साल के सिलिच का यह 27वां ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था। पिछले साल मई में म्युनिख ओपन के दौरान सिलिच डोपिंग टेस्ट में पकड़े गए थे। हालांकि उन्होंने हमेशा यह दलील दी थी कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने कोई भी प्रतिबंधित दवा जानबूझकर नहीं खरीदी थी।
विज्ञापन
बाद में उन पर लगे 9 महीने के प्रतिबंध को छोटा करते हुए 4 महीने का कर दिया गया, जिस कारण वह पिछले साल यूएस ओपन नहीं खेल सके थे।
इस बार यूएस ओपन में उन्होंने गजब का खेल दिखाया और क्वार्टर फाइनल में थामस बर्डीच को और सेमीफाइनल में 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को हराया। इससे पहले सिलिच 2010 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।