फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Marin cilic beat jhon isner in atp finals, see full match report of the day

एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, केविन एंडरसन को दी मात

Fri, 16 Nov 2018 03:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Marin cilic beat jhon isner in atp finals, see full match report of the day
roger federer

छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने शुक्रवार को एटीपी फाइनल्स के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के टेनिस स्टार केविन एंडरसन को हरा दिया। 37 वर्षीय स्विस खिलाड़ी फेडरर ने एंडरसन को एक घंटे 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में 6-4, 6-3 से हराया। इसके साथ ही फेडरर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन


दूसरी तरफ एंडरसन पहले ही दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश कर ली थी। फेडरर ने साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के पहले दौर की निराशाजनक हार के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को मात देकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था।
विज्ञापन


इसके पहले रविवार को टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन के पहले दौर में फेडरर को जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि अब अलेक्जेंडर ज्वेरेव, जॉन इस्नर, और सिलिच दूसरे सेमीफाइनल बर्थ में पहुंचने के लिए आपस में भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्नेर को शिकस्त देकर सिलिच सेमीफाइनल की दौड़ में कायम

Marin cilic beat jhon isner in atp finals, see full match report of the day
atp finals

इससे पहले क्रोएशियाई टेनिस स्टार मारिन सिलिच ने एटीपी फाइनल्स के अपने दूसरे मुकाबले में जॉन इस्नेर को 6-7 (2-7), 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। सिलिच चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं और 11 मैचों के यह उनकी सिर्फ दूसरी जीत है। 

इस ग्रुप से नोवाक जोकोविच पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरे अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने जापान के खिलाड़ी केई निशिकोरी को 6-1, 6-4 से हराया।

इसके अलावा मेंस डबल्स मुकाबले में आर फराह और जे काबल की जोड़ी ने एम वेनस और आर क्लासेन की जोड़ी को 6-3, 7-6(7-5) से हराया। जबकि एक अन्य मुकाबले में जे मुरै और बी सोएरेस की जोड़ी ने जे पीर्स और एच कोंतिनेन की जोड़ी को 3-6, 7-6(7-3), 10-3 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed