फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   maria sharapova enters in semifinal at wimbledon

शारापोवा, मुगुरुजा सेमीफाइनल में, जोकोविच की संघर्षपूर्ण जीत

Wed, 08 Jul 2015 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jul 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
maria sharapova enters in semifinal at wimbledon

रूसी ग्लैमर गर्ल मारिया शारोपावा, स्पेन की गारबिने मुगुरुजा ब्लानको साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, पुरुषों में टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन

 
चौथी सीड शारापोवा ने अमेरिका की कोको वानदेवेघे पर 6-3, 6-7, 6-2 से जीत दर्ज की। 23 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में शारापोवा की यह 20वीं जीत है। 2004 की विंबलडन चैंपियन शारापोवा का अगला मुकाबला टॉप सीड सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अजारेंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन


20वीं सीड मुगुरुजा ने 15वीं सीड स्विट्जरलैंड की तिमेया बैकसिनस्जकी पर 7-5, 6-3 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। मुगुरुजा 18 वर्षों में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला स्पेनिश खिलाड़ी है। इससे पहले उनकी हमवतन अरांता सांचेज विकारियो ने 1997 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13वीं सीड पोलैंड की अग्निस्का रद्वांस्का ने 21वीं सीड अमेरिका की मैडिसन कीज को 7-6, 3-6, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

पुरुषों में पांच सेटों तक चले कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने 14वें सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-7, 6-7, 6-1, 6-4, 7-6 से हराया। पहला दो सेट गंवाने के बाद दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच ने अगला दो सेट जीत जबरदस्त वापसी की। सोमवार को जोकोविच को पहले दो सेट में एंडरसन ने टाईब्रेकर में हराया। इसके बाद तीसरा और चौथा सेट जोकोविच ने जीता। इसके बाद ऑल इंग्लैंड कोर्ट पर खराब रोशनी के कारण मैच अगले दिन के लिए टाल दिया गया।

मंगलवार को हुए पांचवें और निर्णायक सेट में एक बार फिर 28 वर्षीय सर्बियाई स्टार संघर्ष करते दिखाई दिए। आखिरी में टाईब्रेकर तक खिंचे इस मुकाबले में 6 फीट 8 इंच लंबे मानसिक रूप से मजबूत एंडरसन पर जोकोविच के अनुभव ने बाजी मारी। जोकोविच ने यह सेट 7-6 से अपने नाम कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच की भिड़ंत यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिक से होगी।

पेस-हिंगिस क्वार्टर फाइनल में
भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मंगलवार को विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं सीड भारतीय-स्विस जोड़ी ने ग्रास कोर्ट पर चले महज 48 मिनट के मुकाबले में न्यूजीलैंड के आर्टेम स्तिाक और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोदिओनोवा को 6-2, 6-2 से हराया।


पेस-हिंगिस मिक्स्ड डबल्स में अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली जोड़ी है। कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके पेस-हिंगिस ने प्रत्येक सेट में अपनी प्रतिद्वंद्वी की दो बार सर्विस तोड़ी। उन्होंने स्तिाक और रोदिओनोवा के 34 के मुकाबले 56 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed