फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Maria Sharapova Confirms Failed Drug Test, Provisionally Suspended

डोप टेस्ट में नाकाम हुईं मारिया शारापोवा, जांच तक निलंबित

Tue, 08 Mar 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Maria Sharapova Confirms Failed Drug Test, Provisionally Suspended
मारिया शारापोवा

टेनिस कोर्ट की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक मारिया शारापोवा डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं और उन पर प्रारंभिक जांच पूरी होने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


5 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की शारापोवा ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान लिए गए डोप टेस्ट में नाकाम हो गई हैं और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि क्या सजा मिलेगीस लेकिन वह अपने इस बड़ी 'गलती' के लिए हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन


पूर्व नंबर वन खिलाड़ी का दावा है कि वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के एक बदलाव ने उनका नुकसान करा दिया है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ (आईटीएफ) ने उन पर जांच पूरा होने तक खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है जो 12 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारापोवा को मेल्डोनियम नाम की दवा के सेवन का दोषी पाया है। वाडा ने इस साल अपने प्रतिबंधित दवाओं की सूची में कुछ और दवाओं को डाल दिया है जिसमें मेल्डोनियम भी शामिल है। टेनिस सुंदरी का कहना है कि वह इस दवा को 2006 से ले रही हैं लेकिन इस साल यह प्रतिबंधित दवाओं की सूची में आ गया।

शारापोवा पर चार साल का लग सकता है प्रतिबंध

Maria Sharapova Confirms Failed Drug Test, Provisionally Suspended
मारिया शारापोवा

लॉस एंजिल्स के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शारापोवा ने अपनी भर्राई आवाज में कहा, "मैं टेस्ट में फेल हो गई हूं और इसकी जिम्मेदारी लेती हूं। मैंने बड़ी गलती की है और अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ा है। खेल की गरिमा गिराई है। मैं 4 साल की उम्र से खेल रही हूं क्योंकि इस खेल को बहुत पसंद करती हूं।"

आईटीएफ ने पुष्टि की कि पूर्व नंबर वन 26 जनवरी को टेस्ट में फेल हो गई थीं और 2 मार्च को नोटिफाई होने पर उसे स्वीकार कर लिया। उनका निलंबन 12 मार्च से जांच पूरी होने तक जारी रहेगा।

शारापोवा का कहना है कि वह आईटीएफ के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें किस तरह की सजा मिलेगी। हालांकि उनके वकील जॉन हैगर्टी का कहना है कि टेस्ट में नाकाम होने पर 4 साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह सजा कम भी हो सकती है।

शारापोवा ने 5 ग्रैंड स्लैम के साथ-साथ 35 डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं। फिलहाल नाइक ने उनके साथ के करार को निलंबित कर दिया है।

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक पिछले 11 सालों में शारापोवा सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट रही हैं। अगस्त 2005 में वह पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं और फिलहाल वह रैंकिंग में सातवें पायदान पर हैं। शारापोवा को उम्मीद है कि वह भविष्य में टेनिस में वापसी जरूर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed