फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   maria sharapova battles past sara errani to enter miami open semis

मियामी ओपन: सेमीफाइनल में शारापोवा

Thu, 28 Mar 2013 04:22 PM IST
मियामी/एजेंसी
मियामी/एजेंसी Updated Thu, 28 Mar 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
maria sharapova battles past sara errani to enter miami open semis

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मारिया शारापोवा मियामी मास्टर्स खिताब को पहली बार जीतने की तरफ अपना एक कदम बड़ी दिया है।

विज्ञापन


रूस खिलाड़ी शारापोवा ने क्वार्टरफाइनल फाइनल मुकाबले में इटली की सारा ईरानी को 7-5, 7-5 से हराया।

तीसरी वरीय शारापोवा को सातवीं सीड सारा के सामने कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में 4-5 से पिछड़ने के बाद रूसी खिलाड़ी ने दो घंटे 29 मिनट तक चले मुकाबले के आखिरी तीन गेम और तीन सेट प्वाइंट जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शारापोवा का सेमीफाइनल में पूर्व नंबर एक जेलेना जैंकोविच से मुकाबला होगा। इससे पहले जैंकोविच ने राबर्टा विंची को 6-4, 6-7, 6-3 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में फेरर का जलवा

स्पेन के डेविड फेरर ने मियामी मास्टर्स के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को 4-6, 6-3, 6-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सीड फेरर ने इस साल अभी तक दो खिताब जीते हैं जबकि वर्ष 2012 में स्पेनिश खिलाड़ी ने सात टूर्नामेंटों में जीत का परचम लहराया था। फेरर ने शानदार प्रदर्शन दिखाते मैच के पहले सेट में चार अंक गंवाए।


लेकिन पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे सेट में विपक्षी खिलाड़ी को खुद पर हावी नहीं होने दिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed