फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Manuel Manolo Santana, Spanish tennis trailblazer first spanish to win wimbledon dies at 83

अलविदा: विंबलडन जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 12 Dec 2021 12:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Dec 2021 12:20 AM IST
सार

स्पेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी और टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले मैनुएल मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संताना ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले पहले स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
Manuel Manolo Santana, Spanish tennis trailblazer first spanish to win wimbledon dies at 83
मनोलो संताना - फोटो : twitter@rolandgarros

विस्तार

स्पेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी और टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले मैनुएल मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संताना ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले पहले स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी थे। मेड्रिड ओपन ने शनिवार को अपने संमानित अध्यक्ष के मौत की जानकारी दी और इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया। 

विज्ञापन


संताना ने अपने करियर में चार मेजर एकल चैंपियनशिप जीती थी। इसमें उन्होंने 1961 और 1964 में फ्रेंच ओपन, 1965 में यूएस ओपन और 1966 में विंबलडन का खिताब जीता था। 1966 में ही वह टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर भी काबिज हुए थे। संताना को 1984 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिली थी। 
विज्ञापन




स्पेनिश दिग्गज और 20 ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले राफेल नडाल ने भी स्पेनिश भाषा में उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'हम सब आपको बहुत याद करेंगे मनोलो'।नडाल ने मनोलो को अपना रोल मॉडल, दोस्त और बेहद करीबी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed