फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mann Ki Baat PM Modi Lauds US Open Runnerup Daniil Medvedev Speech Asks Indians to Take Lesson

मन की बात में टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव की सादगी के मुरीद हुए पीएम मोदी

Sun, 29 Sep 2019 01:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat PM Modi Lauds US Open Runnerup Daniil Medvedev Speech Asks Indians to Take Lesson
मन की बात - फोटो : BJP Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में युवाओं की सकारात्मक सोच पर भी बात की है। रविवार को कार्यक्रम में पीएम ने देश के युवाओं में सकारात्मक सोच की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए यूएस ओपन 2019 में उपविजेता रहे टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव का उदाहरण दिया। उन्होंने 23 वर्षीय रूसी खिलाड़ी के स्पोर्ट्समैन स्पिरिट की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूएस ओपन में जीत के जितने चर्चे थे उतने ही उपविजेता रहे मेदवेदेव के भाषण के भी चर्चे थे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि, मेदवेदेव की सादगी और परिपक्वता हर किसी को प्रभावित करने वाली थी। उन्होंने कहा कि मेदवेदेव अभी थोड़ी देर पहले ही फाइनल मुकाबला हारे थे। कोई और होता तो वह उदास होता, लेकिन मेदवेदेव ने अपनी बातों से सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी। उन्होंने कहा कि मेदवेदेव ने हार के बाद भी नडाल की तारीफ की जो खेल भावना का जीता-जागता सबूत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल और इसके बाद अपने शब्दों से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

क्या कहा था मेदवेदेव ने अपने भाषण में

यूएएस ओपन के खिताबी मुकाबले में मेदवेदेव को राफेल नडाल ने हारा दिया था। हार के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि, सबसे पहले मैं राफेल नडाल को मुबारकबाद देना चाहूंगा। उन्होंने 19 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। यह शानदार काम है। आपके खिलाफ खेलना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेदवेदेव ने कहा कि जब मैं बड़ी स्क्रीन की ओर देख रहा था, तो वह स्क्रीन पर नडाल के जीते सभी ग्रैडस्लैम दिखा रहे थे। मैं सोच रहा था कि अगर मैं जीत गया तो वह स्क्रीन पर क्या दिखाएंगे। इस 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने कहा था कि आपने जो टेनिस के लिए जो किया है वह लाजवाब है। आपने लाखों बच्चों को टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया।

पांच घंटे चला था मुकाबला

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने रूस के मेदवेदेव को कड़े फाइनल मुकाबले में हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। करीब पांच घंटे तक चले मुकाबले में नडाल ने मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया था।

पीएम मोदी ने देश के युवाओं से कहा कि उन्हें रूस के टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव का भाषण जरूर सुनना चाहिए। जो उन्होंने 2019 यूएस ओपन के फाइनल में राफेल नडाल के हाथों शिकस्त के बाद दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि सभी उम्र के लोगों को मेदवेदेव के भाषण से सीखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed