{"_id":"131a17ee724e0acf9bd3e7084d21115b","slug":"mahesh-bhupathi-to-retire-next-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फॉर्म से परेशान भूपति लेंगे अगले साल संन्यास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खराब फॉर्म से परेशान भूपति लेंगे अगले साल संन्यास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार खराब फॉर्म से त्रस्त 12 ग्रैंड स्लैम जीत चुके युगल विशेषज्ञ महेश भूपति ने अब संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने अगले साल तक टेनिस से संन्यास लेने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
39 वर्षीय महेश भूपति ने कहा, "मैं अब अपने काम को समेट रहा हूं। मैं पिछले कई सप्ताह से खेल रहा हूं और उन्हीं टूर्नामेंटों में खेल रहा हूं जिसमें मैं खेलना चाहता हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं इस वर्ष दो या तीन और टूर्नामेंट खेलूंगा। लेकिन मैंने अभी यह निर्णय नहीं लिया है कि मैं किसके साथ खेलूंगा। मैं अभी भी खेल सकता हूं। मैं जीतने के लिए खेलता हूं। लेकिन मेरा कारोबार और मेरी बेटी भी है। कभी तो मेरी कारोबारी मीटिंग होती है और उसके अगले ही दिन मुझे मैच खेलना होता है।"
विज्ञापन
पुरुष युगल में पूर्व नंबर वन भूपति का प्रदर्शन पिछले काफी समय से गिर रहा है। महेश भूपति अपनी पत्नी और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी के अलावा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के भी मालिक हैं।
अगले वर्ष से वह दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच, एंडी मरे और राफेल नदाल को लेकर टेनिस प्रीमियर लीग भी शुरू करने जा रहे हैं।