फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mahesh bhupathi says Boys respect me enough, will keep giving feedback

टॉप्स को पुरूष एकल खिलाडि़यों का भी समर्थन करना चाहिए: भूपति

Sat, 02 Feb 2019 11:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mahesh bhupathi says Boys respect me enough, will keep giving feedback
महेश भूपति - फोटो : twitter

भारत के डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने शनिवार को कहा कि टेनिस को कभी भी सरकार से ऐसा समर्थन प्राप्त नहीं हुआ जो मुक्केबाजी या कुश्ती को मिला है और उन्होंने टॉप्स की योजना में पुरूष एकल खिलाड़ियों को भी शामिल करने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 तोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की युगल जोड़ी को सरकार की टॉप्स योजना में शामिल किया है जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन


भूपति ने कलकत्ता साउथ क्लब में डेविस कप क्वालीफायर में इटली से भारत को मिली 1-3 की हार के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैं जानता हूं कि रोहन और दिविज को टॉप्स में शामिल कर लिया गया है लेकिन एकल खिलाड़ियों को भी इस तरह के समर्थन की जरूरत है। यही सच्चाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सरकार को आगे बढ़कर टेनिस खिलाड़ियों की भी मदद करने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि वे काफी खेलों का समर्थन कर रहे हैं। वे हाकी, कुश्ती, मुक्केबाजी की मदद कर रहे हैं लेकिन टेनिस को अभी तक ऐसा सहयोग नहीं मिला है।'

भूपति ने कहा, 'एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस संघ) के लिये उनकी मदद करना आसान नहीं है क्योंकि उनके पास धन के राजस्व का कोई जरिया नहीं हैं। मुझे लगता है कि सरकार के पास टॉप्स, एनएसडीएफ जैसी काफी योजनाएं हैं।'


उन्होंने कहा, 'रोम का निर्माण एक दिन में नहीं हुआ था। मुझे लगता है कि भारतीय टेनिस में बदलाव हो रहा है। हमारे पास तीन पुरूष खिलाड़ी हैं जो इस स्तर पर खेल सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं हुआ था। संभावनायें हैं, विशेषकर एकल वर्ग के पुरूष खिलाड़ियों के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed