फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   mahesh bhupathi, sania mirza advance in Wimbledon

विंबलडनः भूपति और सानिया दूसरे राउंड में

Thu, 27 Jun 2013 01:28 PM IST
लंदन
लंदन Updated Thu, 27 Jun 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
mahesh bhupathi, sania mirza advance in Wimbledon

विंबलडन में भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। पुरुष युगल में महेश भूपति और महिला युगल में सानिया मिर्जा ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहला मुकाबला जीत लिया है।

विज्ञापन


दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति और उनके जोड़ीदार ऑस्ट्रिया के जूलियन नोल्स की आठवीं वरीय जोड़ी ने पुरुष युगल के दूसरे राउंड में जगह बना ली है।

भूपति और नोल्स ने अर्जेंटीना के लियानार्दो मेयर और स्पेन के अल्बर्ट रामोस को चार सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया।

भारतीय-ऑस्ट्रिया की जोड़ी ने यह मुकाबला दो घंटे 37 मिनट के संघर्ष में जीता। विजेता जोड़ी ने पहला सेट 30 मिनट में जीत लिया। लेकिन मेयर और रामोस की गैर वरीय जोड़ी ने दूसरे सेट को टाईब्रेक में जीता और इस सेट का टाईब्रेक 7-5 से अपने नाम किया। यह सेट 56 मिनट तक खिंचा।
विज्ञापन


भूपति और नोल्स ने दूसरा सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दोनों सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने तीसरा सेट 39 मिनट में और चौथा सेट 32 मिनट में जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपति और नोल्स का दूसरे दौर में अमेरिका के निकोलस मुनरो और जर्मनी के साइमन स्टेडलर की जोड़ी से होगा, जिन्होंने पहले दौर में भारत के पूरव राजा और दिविज शरण को पांच सेटों में 6-7, 2-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया था।


सानिया-लीजेल ने भी की जीत से शुरुआत
महिला वर्ग में भारत की सानिया मिर्जा अपनी अमेरिकी जोड़ीदार लीजेल ह्यूबर के साथ दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं।

छठी सीड सानिया और ह्यूबर ने चेक गणराज्य की रेनाटा वोराकोवा और क्लारा जाकोपालोवा की जोड़ी को तीन सेटों में 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।

सानिया-ह्यूबर ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि निर्णायक सेट में सानिया-ह्यूबर ने जबर्दस्त वापसी की और एकतरफा मुकाबले में विपक्षी जोड़ी को 6-1 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed