फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Madrid Open: Sabalenka champion defeating No. 1 Barty

मैड्रिड ओपन : नंबर 1 बार्टी को हराकर सबालेंका चैंपियन 

Mon, 10 May 2021 07:55 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 May 2021 07:55 AM IST
सार

  • बेलारूस की खिलाड़ी ने जीता कॅरिअर का 10वां डब्ल्यूटीए खिताब 

विज्ञापन
Madrid Open: Sabalenka champion defeating No. 1 Barty
Aryna Sabalenka (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेलारूस की एरिना सबालेंका ने शनिवार को यहां फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐशलेग बार्टी को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


मांसपेशियों की चोट के कारण दो हफ्ते पहले टूर्नामेंट से हटने की सोच रहीं सबालेंका ने ऑस्ट्रेलिया की बार्टी को 6-0 3-6 6-4 से हराकर अपना 10वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता। सबालेंका का इस साल यह दूसरा खिताब है। उन्होंने अबुधाबी में सत्र का पहला टूर्नामेंट भी जीता था। बार्टी के खिलाफ जर्मनी में फाइनल में शिकस्त के दौरान सबालेंका की मांसपेशियों में चोट लगी थी।
विज्ञापन


पिछली हार का हिसाब बराबर : सबालेंका ने इस जीत के साथ बार्टी के हाथों स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। वह मियामी के क्वार्टर फाइनल में भी बार्टी से हारी थीं। इस खिताबी जीत से सबालेंका अगले हफ्ते जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
01 : खिताब है क्लेकोर्ट पर यह एरिना सबालेंका का 
02 : साल से लाल बजरी पर एक मैच नहीं हारी थीं बार्टी  

स्टुटगार्ट फाइनल के बाद मैं चोटिल हो गई थी, तब मैं हिल भी नहीं पा रही थी। उस समय मैंने इस टूर्नामेंट से हटने का मन बना लिया था। मेरी टीम ने मुझे फिट होने में मदद की और आज मैं चैंपियन के रूप में खड़ी हूं।-एरिना सबालेंका 


ज्वेरेव और बेरेटिनी में पुरुष एकल फाइनल 
पुरुष सेमीफाइनल में 2018 के चैंपियन ज्वेरेव ने डोमिनिक थिएम को 6-3 6-4 से हराकर एक बार फिर मैड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना 10वें नंबर के खिलाड़ी बेरेटिनी से होगा जिन्होंने कास्पर रुड को 6-4 6-4 से शिकस्त दी। ज्वेरेव इस साल अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेंगे। इससे पहले उन्होंने मार्च में एकापुलको में खिताब जीता था। जर्मन के खिलाड़ी ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ भी जीत हासिल की थी। जर्मन खिलाड़ी ने कहा कि नडाल और थिएम क्लेकोर्ट के दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह सप्ताह मेरे लिए शानदार रहा है, हालांकि काम अभी खत्म नहीं हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed