फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Madison Keys defeat Venus Williams in australia open

19 साल की लड़की ने वीनस विलियम्स को हराया

Wed, 28 Jan 2015 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Jan 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Madison Keys defeat Venus Williams in australia open

ऑस्ट्रेलिया ओपन के एक मैच में 19 साल की युवा टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने अपनी आइडल वीनस विलियम्स को हराकर सभी को चौंका दिया है। मेलबर्न में हुए इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैडिसन ने वीनस को 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।

विज्ञापन


वीनस पर जीत हासिल करने के बाद मैडिसन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जीतने के बाद मैडिसन ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने वीनस को खेलते हुए देखा है और वह उन्हें अपना आइडल मानती है। अमेरिका की मैडिसन ने कहा, "टेनिस में आने की प्रेरणा मुझे वीनस विलियम्स से मिली थी।"
विज्ञापन


वहीं, हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हुई वीनस ने मैडिसन के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि मैडिसन के साथ उनका मुकाबला काफी अच्छा था। उन्होंने कहा, "मैंने मैच बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन मैडिसन का खेल वाकई शानदार था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में अब अमेरिका की मैडिसन का मुकाबला हमवतन वीनस की छोटी बहन और वर्ल्ड नंबर वन सेरेना विलियम्स से होगा। अगर वह सेरेना को भी हरा देती हैं तो लगातार 2 मैचों में वह विलियम्स बहनों को हराने का दुर्लभ कारनामा कर देंगी।

सानिया मिर्जा और पेस भी बढ़े

Madison Keys defeat Venus Williams in australia open

ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्‍स्ड डबल्स मुकाबले में सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस भी अपने-अपने जोड़ीदार के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है।

सानिया ने ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को 7-5, 6-7, 10-8 से हराया। हालांकि शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया-सोआरेस को यह मुकाबला जीतने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा।

वहीं सातवीं सीड पेस और मार्टिना हिंगीज ने अनाबेल मेडिना और पाब्लो एंदुजार की स्पेनिश जोड़ी को सीधे सेट में 6-3, 6-1 से हराया। उन्हें यह मुकाबला जीतने में महज 51 मिनट का समय लगा।

दूसरी ओर जूनियर वर्ग में भारत को मुस्कुराने का मौका मिला जब लड़कों के वर्ग में सुमित नागल ने दूसरे दौर के मुकाबले में जापान के योसुके वातानुकी को 6-2, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed