{"_id":"3395e374-5f41-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"maclray-awake-at-night-for-vojniaski","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस खिलाड़ी ने चुराई नंबर वन गोल्फर की नींद","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस खिलाड़ी ने चुराई नंबर वन गोल्फर की नींद
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर वन गोल्फर रोरी मैकलराय इन दिनों अपने कैरियर और आगामी मैचों के लिए नहीं बल्कि आस्ट्रेलियन ओपन में खेल रही अपनी गर्लफ्रेंड टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियास्की के मैचों को देखने के लिए रात दिन जाग रहे हैं और हौसलाअफजाई के लिए मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
मैक्लराय ने सोमवार को ही अबु धाबी में स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाली कंपनी के साथ 25 करोड़ डॉलर की बड़ी डील साइन की है। लेकिन मैक्लराय इस करार से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड वोज्नियाकी के वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम में हो रहे मैचों को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं। दिलचस्प है कि मैक्लराय ने वोज्नियाकी के ग्रैंड स्लैम में अपने पहले मुकाबले में जर्मनी की सबाइन लिसिकी को हराकर जीत दर्ज करने के कुछ घंटों बाद ही करोड़ रूपयों का यह करार किया है।
विज्ञापन
डेनमार्क की वोज्नियाकी ने भी पत्रकारों को मैक्लराय से मिल रहे इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा मैंक्लराय देर रात सोते हैं और मैच के समय के अनुसार रात तीन बजे उठकर मैचों का प्रसारण देखते हैं। मुझे देखने के बाद वह फिर कुछ ही घंटों के लिए सोते हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके और उनकी नींद के बीच आ गई हूं। वह मेरे सच्चे प्रशंसक हैं।
विज्ञापन