{"_id":"5cd84bb4bdec22077c355f3e","slug":"luan-itf-event-ankita-raina-lost-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुआन आईटीएफ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारी अंकिता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लुआन आईटीएफ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारी अंकिता
Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंकिता रैना को चीन के लुआन में 60000 डालर इनामी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरी वरीय भारतीय खिलाड़ी को इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी यिंग यिंग डुआन के खिलाफ 3-6 6-1 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस हार के बावजूद मौजूदा सत्र में यह अंकिता के बेहतर नतीजों में से एक है।
अंकिता ने मौजूदा सत्र में दो बार फाइनल में जगह बनाई। वह सिंगापुर में 25000 डालर इनामी प्रतियोगिता जीतने में सफल रही जबकि इस्तांबुल में 60000 डालर इनामी प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं।
विज्ञापन
अंकिता ने कहा, ‘‘मैं काफी निराश हूं। मैंने सोचा कि दूसरे सेट के बाद मैच मेरे कब्जे में है। दूसरे सेट में मैं अच्छी लय में थी और तीसरे में भी लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ। मुझे पता था कि मेरे पास जीत दर्ज करने वाला खेल है इसलिए मैं अधिक हताश हूं। मैं स्वदेश लौटूंगी और फिर फ्रेंच ओपन के लिए जाऊंगी, इसलिए इसे लेकर उत्सुक हूं।’’
विज्ञापन
अंकिता को इस प्रदर्शन से 29 रैंकिंग अंक मिले।