Wimbledon 2019: 32 के जोकोविच को 16वां ग्रैंड स्लैम, पांचवी बार बने चैंपियन
-फेडरर को हराकर नोवाक ने जीता पांचवां विंबलडन खिताब
-16 पिछले वर्षों में जोकोविच और फेडरर ने मिलाकर 13 विंबलडन खिताब जीते। इसमें से आठ फेडरर और पांच जोकोविच ने जीते
-08वीं जीत है यह जोकोविच की 14 ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में फेडरर पर
-26वीं जीत है यह जोकोविच की 48 मुकाबलों में में। फेडरर ने सिर्फ 22 जीते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल बाद विंबलडन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे स्विस स्टार रोजर फेडरर का रिकॉर्ड नौवीं ट्रॉफी जीतने और 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतजार और बढ़ गया। आठ बार के चैंपियन फेडरर को फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच के हाथों पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-7 (5/7), 6-1, 6-7(4/7), 6-4,12-13 (3/7) से हार का सामना करना पड़ा।
पहले चारों सेट में से दोनों ने दो-दो जीते। पांचवें और निर्णायक सेट में टाईब्रेकर में 32 वर्षीय जोकोविच ने 13-12 से हराकर अपना 16वां ग्रैंड स्लैम जीता। यह उनकी विंबलडन में 82 मैचों में 72वीं जीत है। 37 वर्षीय फेडरर अगर यह खिताब जीत जाते तो वह पिछले 47 वर्षों में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होते। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के केन रोसवाल ने 1972 में 37 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।
Wimbledon 2019: किसी ने दिल जीते किसी ने मैदान
सबसे लंबा फाइनल : जोकोविच और फेडरर के बीच खेला गया यह मुकाबला विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल रहा। यह मैच चार घंटे 57 मिनट तक चला। इसमें से अंतिम व निर्णायक सेट की करीब दो घंटे तक चला।
चार साल बाद आमने-सामने थे जोकोविच-फेडरर : दोनों खिलाड़ी 2015 के बाद पहली बार जबकि कुल चौथी बार विंबलडन में आमने-सामने थे। इससे पहले 2015 और 2014 के फाइनल में भी जोकोविच जीते थे। वहीं 2012 के सेमीफाइनल में फेडरर जीते थे।
चार साल से जोकोविच से जीत नहीं पाए हैं फेडरर : फेडरर पिछले चार वर्षों से 32 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच से जीत नहीं पाए हैं। फेडरर ने आखिरी बार 2015 एटीपी फाइनल्स में जोकोविच को हराया था। इसके बाद खेले गए चारों मुकाबले जोकोविच ने जीते हैं।
चान-डोडिग की जोड़ी बनी चैंपियन
चान-डोडिग की जोड़ी बनी चैंपियन
ताइवान की लतिशा चान और क्रोएिशया के इवान डोडिग की जोड़ी मिश्रित युगल में चैंपियन बनी। चान और डोडिग ने स्वीडन के स्वेडे रॉबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको को 6-2, 6-3 से पहली बार यह ट्रॉफी जीती। चान और डोडिग ने इससे पहले लगातार दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। चान 2017 में मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं।
जोकोविच के 16 ग्रैंड स्लैम
ऑस्ट्रेलियन ओपन
2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019
फ्रेंच ओपन
2016
विंबलडन
2011, 2014, 2015, 2018, 2019
यूएस ओपन
2011, 2015, 2018
सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पांच खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | खिताब |
| फेडरर | स्विट्जरलैंड | 21 |
| नडाल | स्पेन | 18 |
| जोकोविच | सर्बिया | 16 |
| पीट संप्रास | अमेरिका | 14 |
| ब्योर्न बोर्ग | स्वीडन | 11 |
मैच अपडेट्स:
पांचवां सेट
पांचवीं बार नोवाक जोकोविक ने जीता विंबलडन का ख़िताब
Unbelievable. Unshakeable. Unstoppable.@DjokerNole wins his fifth #Wimbledon title in an instant classic, defeating Roger Federer 7-6(5), 1-6, 7-6(4), 4-6, 13-12(3) #JoinTheStory pic.twitter.com/S2Mx1yyJ3M
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बना फेडरर और जोकोविच का मुकाबला
Impossible drama.
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
As Roger Federer vs Novak Djokovic becomes the longest #Wimbledon final ever, we move into a tie-break with the scores at 12-12 pic.twitter.com/6D986fmbSj
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में पहुंचा
Hello @ICC - how are you coping your end?#Wimbledon #CWC19Final
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
100 minutes on the clock for this deciding set...#Wimbledon pic.twitter.com/phLJDaVHke
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
The second-longest singles final in our history.#Wimbledon pic.twitter.com/Kp388LgeYx
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
तक़रीबन साढ़े चार घंटे का खेल हो चुका है, आखिरी मुकाबले में एक-एक अंक के लिए दोनों खिलाड़ी जी-जान लगा रहे हैं
4 घंटे 17 मिनट के खेल के बाद आखिरी सेट में स्कोर 9-8 पहुंचा
He refuses to be beaten.@DjokerNole saves two Championship points in a row and breaks Roger Federer back to level at 8-8 in the fifth set #Wimbledon pic.twitter.com/pqrJjvbCH8
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
मैच का तीसरा टाई ब्रेकर, आखिरी सेट का फैसला भी अब टाई ब्रेकर के जरिए होगा
Every ounce of effort.#Wimbledon pic.twitter.com/Np6952TsM7
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
एक-एक अंक के लिए दोनों चैंपियन खिलाड़ी में जबरदस्त मुकाबला, 6-5 पर पहुंचा स्कोर
विंबलडन का रोमांच अपने चरम पर, फाइनल सेट में स्कोर 4-4
रोमांचक दौर में मुकाबला, आखिरी सेट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर
आखिरी सेट में जोकोविच ने 1-0 से बनाई बढ़त
क्रिकेट वर्ल्ड कप और विंबलडन में से एक चुनना युवराज सिंह के लिए भी मुश्किल
Come on rogerrrrrr ! 👊🏽👊🏽👊🏽 what a cracker of a game !! 🧐 which one but ? Can’t decide which one to watch #NZvENG or #FedererVsDjokovic 🤔 I guess il watch both 🤓 my predictions @rogerfederer and #BlackCaps winners !
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) July 14, 2019
साल 2014 के बाद पहली बार पुरुषों का विंबलडन सिंगल्स फाइनल पांचवे सेट में पहुंचा है
चौथा सेट
Not without a fight.#Wimbledon pic.twitter.com/vc5qqJIZZo
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
चौथा सेट फेडरर के नाम, 6-4 से हासिल की जीत, आखिरी और फाइनल सेट में मैच
फेडरर इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं, चौथे सेट में 5-2 से निकले आगे
चौथे सेट में गेम 2-2 की बराबरी पर, दोनों खिलाड़ी जीत के लिए बेताब
तीन सेट के बाद जोकोविच 2-1 से आगे, दूसरे सेट में बुरी हार के बाद तीसरे सेट में हासिल की बढ़त
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मैच देखने पहुंची हैं
Deepika Padukone, Henry Golding, Brooklyn Beckham and Hana Cross at #WimbledonFinal in London pic.twitter.com/OLr1I7maHt
— Deepika Malaysia FC (@TeamDeepikaMY_) July 14, 2019
तीसरा सेट:
One set away from a fifth #Wimbledon title…@DjokerNole wins the third set tie-break 7-6(4) to take a 2-1 lead over Roger Federer pic.twitter.com/tNHNGo98bP
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
जोकोविच का शानदार खेल, दूसरा सेट 6-1 से हारने के बाद तीसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया
पहले सेट के बाद तीसरा सेट भी टाई ब्रेकर में पहुंचा, स्कोर 6-6 की बराबरी पर
दूसरे सेट में बुरी हार के बाद जोकोविच की शानदार वापसी, 4-4 के साथ स्कोर बराबर
पांच गेम के बाद भी फेडरर आगे, तीसरे सेट में 3-2 से बनाई बढ़त
तीसरे सेट में फेडरर ने बनाई बढ़त, दो गेम के बाद 2-1 से निकले आगे
पहले सेट में जोकोविच ने 7-6 और दूसरे सेट में फेडरर ने 6-1 से मारी बाजी
दूसरा सेट:
फेडरर का बोलबाला, पहला सेट हारने के बाद 6-1 से दूसरा सेट अपने नाम किया
दुसरे सेट में फेडरर की जबरदस्त वापसी, 3-0 के स्कोर के साथ बनाई बढ़त
Well, that escalated quickly! 😮
— ATP Tour (@ATP_Tour) July 14, 2019
🇨🇭 @rogerfederer storms out to a 3-0 lead in the second set. | #Wimbledon pic.twitter.com/fIVElsYMZG
पहला सेट:
टाई ब्रेकर में जोकोविच का शानदार खेल, पहला सेट 7-6 से किया अपने नाम
जोकोविच ने हासिल किये लगातार अंक, 40-0 अंकों के साथ स्कोर 6-6 की बराबरी पर, पहला सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा
सटीक फोर हैंड शॉट से फेडरर ने हासिल किये अंक, स्कोर 6-5
सातवें गेम में 37 साल के फेडरर का शानदार खेल, लगातार 4 अंक हासिल करने के बाद 4-3 की बनाई बढ़त
दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर, पहले सेट में छह गेम के बाद स्कोर 3-3 की बराबरी पर