फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   li na creates new history in us open

सेमीफाइनल में पहुंच ली ना ने रचा इतिहास

Wed, 04 Sep 2013 04:53 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
li na creates new history in us open

ली ना ने टेनिस कोर्ट पर एक और इतिहास अपने नाम किया है। वह अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन


पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में रूसी प्रतिद्वंद्वी एकट्रीना मकारोवा को तीन सेट तक खींचे मुकाबले में 6-4, 6-7 (5), 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन


आर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों के जोरदार समर्थन के बीच 31 साल की ली ना ने दो घंटे 20 मिनट में यह मुकाबला जीता। ली ना 2011 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका ने पूर्व नंबर वन अना इवानोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका था।


बेलारूस की अजारेंका ने यह मुकाबला 4-6, 6-3, 6-4 से जीता।

दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर वन नोवाक जोकोविक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में 43वीं सीड स्पेन के मार्कल ग्रैंडलर्स को 6-3, 6-0, 6-0 से हराया।

छह ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविक को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रूसी खिलाड़ी मिखाइल योझनी का सामना करना होगा जिन्होंने पूर्व नंबर लैटिन हैविट को पांच सेट तक चले मुकाबले में हराया था।

दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नदाल भी अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed