फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Let s focus the young blood: Somdev

'अब युवा खिलाड़ियों पर फोकस करने की जरूरत'

Tue, 04 Feb 2014 05:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
Let s focus the young blood: Somdev

भारत के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


इंदौर में डेविस कप में रविवार को लिएंडर पेस और महेश भूपति के बगैर चीनी ताइपे पर मिली एकतरफा जीत के बाद भारत के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने कहा कि समय आ गया है कि अब अनुभवी खिलाड़ियों के बजाय युवा खिलाड़ियों पर ध्यान लगाया जाए।

भारत ने एशिया-ओसेनिया ग्रुप वन में चीनी ताइपे को 5-0 से रौंद दिया था। हालांकि सोमदेव ने कहा कि पेस और भूपति के भारतीय टेनिस में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


दुनिया के 103वें नंबर के सिंगल्स खिलाड़ी 28 वर्षीय सोमदेव ने कहा, "अब लिएंडर पेस और महेश भूपति से फोकस हटाना होगा। समय आ गया है कि अब युवाओं पर फोकस करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "डेविस कप के दौरान जीवन ने मैच से पहले, मैच के दौरान और मैच के बाद मुझसे लगभग 15 बार बात की होगी कि मुझे क्या करना है। हम एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। अब हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हमें उन पर ध्यान लगाना होगा और उन्हीं के साथ सर्वश्रेष्ठ करना होगा।"


सोमदेव ने कहा, "नए कप्तान पर फोकस करना होगा क्योंकि यही भविष्य है। जिस किसी ने भी अपना योगदान किया है हमें उन सबका आभार प्रकट करना चाहिए लेकिन जरूरत है कि हम अब आगे बढ़ें। महेश ने कह दिया है कि कैरियर का यह उनका आखिरी साल है। लिएंडर बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दुर्भाग्यवश वह इस साल राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन हमें इससे आगे बढ़ना होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed