फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Legendary tennis player Leander Paes and Mahesh Bhupathi will be seen together in Ashwiny Iyer and Nitesh Tiwari web series

'इंडियन एक्सप्रेस' फिर पटरी पर: पेस और भूपति अब वेब सीरिज में साथ आएंगे नजर

Tue, 06 Jul 2021 03:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 06 Jul 2021 03:55 PM IST
सार

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति फिर एक बार साथ नजर आएंगे। लेकिन इस बार टेनिस कोर्ट पर नहीं बल्कि वेब सीरीज में साथ दिखाई देंगे। पेस और भूपति ने लंबे समय तक एक साथ टेनिस खेली। लेकिन उसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया था। 

विज्ञापन
Legendary tennis player Leander Paes and Mahesh Bhupathi will be seen together in Ashwiny Iyer and Nitesh Tiwari web series
लिएंडर पेस और महेश भूपति - फोटो : twitter@Leander

विस्तार

भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति एक नई शुरूआत करने जा रहे हैं। यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक नयी वेब सीरिज में फिर साथ आएंगे जिसमें दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगा। पेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते नजर आएंगे। यह वेब सीरिज मशहूर निर्देशक दंपत्ति अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने बनाई है।
विज्ञापन


पेस और भूपति 1999 में विम्बलडन युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे। दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विंबलडन पुरुष युगल खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था, दो लड़कों का सपना देश का नाम रोशन करने का था। हैशटैग ली हेश। इस पर भूपति ने जवाब दिया, वह खास था। क्या तुम्हे लगता है कि यह दूसरा अध्याय लिखने का समय है। पेस और भूपति ने टेनिस की दुनिया मे कई बार खिताब जीतते हुए भारत का नाम  रोशन किया था। 


इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने 1994 से 2006 के बीच साथ खेला। इसके बाद 2008 से 2011 के बीच फिर साथ आए। दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक भी हुए लेकिन अब वे इसे भूल चुके हैं। अब वेब सीरीज के जरिए नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इन दोनों महान खिलाड़ियों ने भारत को टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed