फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes win mixed doubles final in australia open

पेस ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स

Sun, 01 Feb 2015 04:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Feb 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes win mixed doubles final in australia open

भारत के स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और स्विटजरलैंड की मार्टिन हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में फ्रेंच और कनाडा की जोड़ी को रौंद कर खिताब पर 15 वीं बार कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


रविवार को हुए ऑस्ट्रेलिया ओपनके फाइनल मुकाबले में पेस और हिंगिस की जोड़ी का मुकाबला क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और डेनियल नेस्टर के साथ हुआ।

इस मुकाबले में पेस और हिंग्स शुरू से ही क्रिस्टीना और नेस्टर की जोड़ी पर हावी दिखे। पेस और हिंगिस को मैच जीतने के लिए ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।

पेस और हिंगिस ने यह मुकाबला 6-4 और 6-3 के साथ आसानी से अपने नाम कर लिया।

हालांकि दोनों सेटों में नेस्टर और क्रिस्टीना की जोड़ी ने पेस और हिंग्स को टक्कर देते हुए एक बार 3-3 और 4-4 से मुकाबला बराबर कर दिया था।

41 वर्षीय पेस अभी तक 8 बार पुरुष डबल्स और 7 मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed