फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes to Partner Rohan Bopanna at 2016 Rio Olympics: AITA

बोपन्ना की नहीं चली, चयनकर्ताओं ने पेस को रियो के लिए चुना

Sat, 11 Jun 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes to Partner Rohan Bopanna at 2016 Rio Olympics: AITA
रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस

आखिरकार चयनकर्ताओं ने अपनी वाली कर ही ली। देश के नंबर वन खिलाड़ी के पसंद के विपरीत उन्होंने भारतीय टीम का चयन कर लिया।

विज्ञापन


दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का रिकॉर्ड सातवें ओलंपिक में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आइटा) ने शनिवार को रियो ओलंपिक के लिए जाने वाली भारतीय टेनिस टीम का चयन कर लिया।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने पुरुष युगल में भारत के नंबर वन खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के साझीदार के रूप में पेस को चुना है। जबकि मिश्रित युगल में बोपन्ना के साथ सानिया मिर्जा को चुना गया है। आइटा के प्रमुख अनिल खन्ना के अनुसार, महिला युगल में सानिया प्रार्थना थोंबरे के साथ कोर्ट में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/460045388_575bdc5334fc9.jpg


इससे पहले एक दिन पूर्व रोहन बोपन्ना ने आइटा से साफ कर दिया था कि वह रियो ओलंपिक में पेस की बजाए साकेत मिनेनी के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं। बावजूद इसके आइटा पेस के साथ खड़ा रहा। चयन समिति का तर्क है कि ओलंपिक में देश की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग टीम खेलनी चाहिए जो बोपन्ना और पेस की है। यही नहीं सानिया ने भी आइटा से मिक्स्ड डबल्स के अपने जोड़ीदार के रूप में बोपन्ना का नाम लिया है।

बोपन्ना ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वह देश के लिए दूसरा ओलंपिक खेलने को तैयार हैं और उनके लिए यह सम्मान, जिम्मेदारी की बात है। ओलंपिक के लिए सीधे चुने जाने पर उन्हें खुद अपना जोड़ीदार चुनने का अधिकार मिलना एक ऐसा अवसर है जिसने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ जोड़ीदार चुनने का हक दिया है। इसके लिए वह सभी से शुभकामनाओं की आशा करते हैं। हालांकि बयान में बोपन्ना ने किसी का नाम नहीं लिया।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/489129898_575bdca281e2d.jpg

लेकिन आइटा के सूत्र अमर उजाला को बताते हैं कि उन्होंने अपने जोड़ीदार के रूप में 125वीं वर्ल्ड रैंकिंग (देश में पांचवीं) वाले साकेत मिनेनी का नाम भेजा था। आइटा चयन समिति के एक सदस्य का कहना था कि ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ जोड़ी बोपन्ना-पेस की बनती है। बोपन्ना को जोड़ीदार चुनने का अधिकार जरूर मिला है, लेकिन एंट्री आइटा भेजनी है। बिना उनकी एंट्री के बोपन्ना-साकेत नहीं खेल सकते हैं। सच्चाई यह भी रही कि आइटा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ दिनों से लगातार बोपन्ना को मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चयन से पहले तक उन्होंने पेस को लेकर अपना मन नहीं बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed