फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   leander paes and martina hingis enter quaerter final in french open

फ्रेंच ओपन में पेस-हिंगिस की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Sun, 29 May 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
leander paes and martina hingis enter quaerter final in french open
- फोटो : getty

भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल के

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए।

भारत और स्विट्जरलैंड की गैर वरीय जोड़ी ने चौथी सीड यारोस्लाव श्वेदोवा और फ्लोरीन मेर्जिया की जोड़ी को वर्षा से बाधित दूसरे दौर
के मैच में 2-6, 7-5, 10-6 से पराजित किया।

पहला सेट हारने के बाद पेस और हिंगिस ने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट अपने नाम किया। इसके बाद सुपर टाई ब्रेकर मुकाबले
में पेस और हिंगिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। पेस और हिंगिस अंतिम-8 में टॉप सीड हाओ-चिंग चान
और जेमी मरे तथा डारिया गावरिलोवा व जॉन पीयर्स के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता जोड़ी से भिड़ेगी। 

सवितोलिना ने पूर्व चैंपियन इवानोविच को किया बाहर
विश्व की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया की महिला स्टार  टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच का वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के
तीसरे ही दौर में सफर थम गया।

शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में यूक्रेन की एलीना सवितोलिना ने वर्ष 2008 की चैंपियन
इवानोविच को 6-4, 6-4 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने स्लोवाकिया की डोमिनिका
सिबुल्कोवा को 6-4, 3-6, 6-1 से शिकस्त दी।

स्विट्जरलैंड की टिमिया बाक्सिंजस्की ने फ्रांस की पॉलीने पारमेंटियर को 6-4, 6-2 से हराया जबकि कजाकिस्तान की यूलिया पुतिंतसेवा ने इटली की करीन नैप को 6-1, 6-1 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। 

विज्ञापन

बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा

leander paes and martina hingis enter quaerter final in french open

फ्रेंच ओपन में शनिवार को भारी बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा है। विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी
सेरेना विलियम्स तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के क्रिस्टीना म्लाडेनोविच के खिलाफ खेल रही थीं।

बारिश की वजह से जब खेल रोका गया उस समय स्कोर सेरेना के पक्ष में  6-4, 6-6 था। इसके अलावा वीनस विलियम्स फ्रांस की
एलीज कोर्नेट के खिलाफ खेल रही थीं। वह कोर्नेट के खिलाफ पहले सेट में 2-1 की बढ़त पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed