{"_id":"ac17385e-3668-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lakshit-and-shweta-won-their-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ओपनः लक्षित, श्वेता के नाम सिंगल्स खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चंडीगढ़ ओपनः लक्षित, श्वेता के नाम सिंगल्स खिताब
चंडीगढ़/ब्यरो
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:26 AM IST
विज्ञापन
तीसरी सीड लक्षित सूद और श्वेता राणा ने सीएलटीए चंडीगढ़ ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सिंगल्स खिताब जीतकर टूर्नामेंट में अपना डबल पूरा कर लिया। लक्षित ने अपने जुड़वां भाई चंद्रिल सूद को लगातार सेटों में हराकर पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता श्वेता राणा ने मान्या नागपाल को हराकर महिला खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
इससे पहले सूद बंधुओं ने पुरुष डबल्स का खिताब प्रदीप देशवाल और रोहित को हराकर जीता था। महिला डबल्स खिताब श्वेता राणा और मान्या नागपाल ने रेणु शर्मा और विक्टोरिया चहल को हराकर अपने नाम किया था।
विज्ञापन