फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   kvitova defeated by robson

रॉबसन ने की क्वितोवा की छुट्टी

Fri, 18 Jan 2013 12:10 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Fri, 18 Jan 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
kvitova defeated by robson

आस्ट्रेलियन ओपन में बृहस्पतिवार को जहां पुरुष वर्ग में सभी सीडेड खिलाड़ी आसानी से तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे वहीं महिला वर्ग में आठवीं सीड पेत्रा क्वितोवा को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। खिताब के प्रबल दावेदार और दूसरी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे और सातवीं सीड जो विल्फ्रेड सोंगा तथा महिलाओं में टॉप सीड बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, तीसरी सीड अमेरिका की सेरेना विलियम्स और 10वीं सीड कैरोलिन वोजनियास्की भी आसानी से तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।

विज्ञापन


हालांकि आठवीं सीड क्वितोवा ब्रिटेन की गैरवरीय खिलाड़ी लॉरा रॉबसन से बेहद कड़े मुकाबले में 6-2, 3-6, 11-9 से हारकर उलटफेर का शिकार हो गईं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने रूस के निकोले देविदेंको को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


फेडरर का तीसरे राउंड में अब आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिक के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने जर्मनी के डेनियल ब्रांड्स को 6-7, 7-5 7-6, 7-6 से हराया। अन्य मुकाबलों में ओलंपिक गोल्ड विजेता मरे ने पुर्तगाल के जोयाओ सोसा को 6-2, 6-2, 6-4 से, सातवीं सीड सोंगा ने जापान के गो सोएदा को 6-3, 7-6, 6-3 से और छठी सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जर्मनी के बेंजामिन बेकर को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अजारेंका ने यूनान की एलेना दानीलिदोउ को बेहद आसानी से 6-1, 6-0 से शिकस्त दी जबकि खिताब की प्रबल दावेदार और जबरदस्त फार्म में चल रहीं सेरेना ने भी स्पेन की गैरबाइन मुगुजा को 6-2, 6-0 से पीट दिया। हालांकि सेरेना पहले सेट में चोटिल हो गई थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया। अन्य मुकाबलों में वोजनियास्की ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-1, 6-4 से हराया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed