{"_id":"6a1c3eff8186bb03900acdda","slug":"kostyuk-reaches-french-open-quarterfinals-for-the-first-time-defeats-four-time-champion-iga-swiatek-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: कोस्त्युक पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में, चार बार की चैंपियन स्वियातेक को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: कोस्त्युक पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में, चार बार की चैंपियन स्वियातेक को हराया
Sun, 31 May 2026 07:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 May 2026 07:30 PM IST
सार
मार्टा कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर फ्रेंच ओपन में उलटफेर किया। कोस्त्युक पहली बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
स्वियातेक
- फोटो : ATP/WTA
विस्तार
मार्टा कोस्त्युक ने रविवार को चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इस तरह से उनके जन्मदिन की पार्टी में रंग में भंग डाल दिया। कोस्त्युक ने इस सत्र में अभी तक क्ले कोर्ट पर कोई मैच नहीं गंवाया है। इससे पहले स्वियातेक के खिलाफ उन्हें तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक की उन्होंने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ अभी तक एक सेट भी नहीं जीता था।
वांग जियू 17 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
रविवार को अपना 25वां जन्मदिन मना रहीं स्वियातेक ने पहले सेट में अच्छी चुनौती पेश की, लेकिन इसके बाद कोस्त्युक हावी हो गई और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। स्वियातेक ने 2024 में फ्रेंच ओपन जीता था लेकिन उसके बाद वह क्लेकोर्ट पर कोई खिताब नहीं जीत पाई। सत्र के अंत में संन्यास लेने की योजना बना रही रोमानियाई अनुभवी खिलाड़ी सोराना क्रिस्टिया ने चीन की क्वालीफायर वांग जियू को 6-3, 7-6 (4) से हराकर अपने दूसरे रोलां गैरां क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह उन्होंने 17 साल बाद पहली बार अंतिम आठ में जगह बनाई।