फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   korean won both singles in davis cup

डेविस कप: कोरिया ने जीते दोनों सिंगल्स

Fri, 01 Feb 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
korean won both singles in davis cup

टॉप टेनिस खिलाड़ियों का आईटा के खिलाफ विद्रोह डेविस कप में भारतीय टीम को भारी पड़ गया। अनजान कोरियाई खिलाड़ियों के विराली रंजीत मुरगेसन व विजयंत मलिक ने आरके खन्ना स्टेडियम में आसानी से घुटने टेक दिए।

विज्ञापन


मलिक को यांग जियांग सुक के खिलाफ जांघों की मांस पेशियों में खिचाव के चलते मुकाबला छोड़ना पड़ा। भारत ग्रुप-वन के इस मुकाबले में पहले दिन 0-2 से पिछड़ चुका है। उसकी आस अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस पर टिकी है। जिन्हें शनिवार को पूरव राजा के साथ डबल्स खेलना है।
विज्ञापन


एसएम कृष्णा देखने पहुंचे मैच

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा, पूर्व कप्तान जयदीप मुखर्जी, अख्तर अली और सानिया मिर्जा की मौजूदगी। टीम बेंच पर लिएंडर पेस का तिरंगा लहराना और दर्शक दीर्घा में यूकी भांबरी, सनम सिंह जैसे विद्रोही खिलाड़ियों का रहना भी भारतीय टीम पर कोई असर नहीं दिखा सका। रंजीत को वर्ल्ड रैंकिंग में अपना नाम ही नहीं रखने वाले चो मिन ह्योक ने सवा घंटे में 1-6, 0-6, 1-6 से रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोरियाई खिलाड़ी उम्मीद से बढ़कर खेला'
रंजीत तीसरे सेट में 15 गेम के बाद सिर्फ एक बार अपनी सर्विस को बरकरार रख सके। पहले सेट के चौथे गेम में उन्होंने चो की सर्विस जरूर भंग की। इसके अलावा चो ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। जितनी बार रंजीत नेट पर आए चो ने चौंधियाने वाले पासिंग शॉट्स और क्रासकोर्ट लगाकर उन्हें मूक दर्शक बनाया। हार के बाद रंजीत ने कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की लेकिन कोरियाई खिलाड़ी उम्मीद से बढ़कर खेला।

शुरुआत से पिछड़ते दिखे विजयंत

विजयंत कोरियाई नंबर वन यांग जियांग सुक के खिलाफ पहले सेट में 2-2 पर सर्विस तुड़वा बैठे। वह यह सेट 4-6 से हारे। दूसरे सेट में लंबी रैलियों के बीच मुकाबला 5-5 की बराबरी पर था। थकान उनके चेहरे पर थी। वह 40-30 की बढ़त पर थे। लेकिन बॉल को कोर्ट पर नहीं रख पाने के चलते वह सर्विस तुड़वा बैठे। यहीं वह निढाल हो गए।


इंजुरी टाइम के बाद वह सुक की सर्विस नहीं तोड़ पाए और दूसरा सेट 5-7 से हार गए। तीसरे सेट के पहले गेम में विजयंत फिर सर्विस नहीं बचा पाए। 0-2 से पिछड़ने के बाद 15-15 के स्कोर पर विजयंत कोर्ट के बीच में गिर पड़े। उन्हें 4-6, 5-7, 0-3 से मुकाबला छोड़ना पड़ा। हताश कप्तान एसपी मिश्रा मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस तक में नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed